Skip to content
Ramrajya News Website RamRajya News

Heralding RamRajya in Bharat

  • My Account
  • Dharm
  • Editorial
  • Register
  • Mandir
  • From Social Media
  • Contact Us
Ramrajya News Website
RamRajya News

Heralding RamRajya in Bharat

कातिक आने को है

RR Admin, October 22, 2023October 23, 2023
कातिक आने को है !!
सुबह घास में पड़ने वाली ओस सूरज की पहली किरण पड़ते ही मोतियों सी चमकने लगी है। अब सुबह -शाम ठंडक बढ़ने लगी है । अजिया ने कल ही सारे रजाई- गद्दा धूप में डाल दिए हैं। कह रही थी अब मोटे चद्दर से भी काम नहीं चलेगा, तड़के कुछ ज्यादा ही ठंड हो जाती है।
त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। नवरात्र चल रही है। दशहरा में मेला लगेगा और रावण जलेगा। फिर दीपावली आएगी। घर के कोने-कोने की सफाई होगी और अमावस्या की अंधेरी रात में भगवान राम के स्वागत में घर, आंगन, खेत, खलिहान को दियों से रोशन किया जाएगा। उस दिन बच्चे पटाखे फोड़ेंगे और बनिया नया खाता शुरू करेंगे। इसके बाद पूर्वांचल में लोकआस्था के महापर्व की धूम होगी और हमारे बैसवारा में कतकी गंगा स्नान (कार्तिकी पूर्णिमा) की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। कतकी स्नान के बाद ही त्योहारों का मौसम होली तक के लिए रुक जाएगा।
हालांकि खेतों में धान के पौधों के तने और पत्तियां अभी भी हरी हैं लेकिन उनकी मोटी और हवा के साथ लहराती बालियां पककर सोने की रंगत ले चुकी हैं। दूर से देखने पर ऐसे लगता है मानो किसी हरी साड़ी वाली गोरी ने गले में सोने का बड़ा सा हार पहन लिया हो। बाबा कल ही कह रहे थे कि इससे पहले कि आंधी-पानी आए, कोई काज-परोजन पड़े, उससे पहले फसल घर आ जानी चाहिए ।
इसलिए वह धान काटने वालों मजूरों की गिनती कर आए हैं। मजूर धान काटेंगे, फिर एक- आध हफ्ता उनको खेत में सूखने में लगेगा। उसके बाद धान की फसल के बोझ बांधकर आफर (खलिहान) लाये जाएंगे।
अभी काफी समय है इसलिए बारिश में ऊबड़ खाबड़ हुआ खलिहान फरुआ (फावड़े) से बराबर किया जा रहा है । जिस दिन धान के बोझ खलिहान आएंगे उसके एक दिन पहले सूरज चार -छह छीटा गोबर और 10 -12 बाल्टी पानी खलिहान में पहुंचा देगा । फिर दोनों बुआ आकर पूरा खलिहान लीपेंगी। सूरज भी लीपने में सहयोग करेगा।
लिपाई सूख जाने के बाद बाबा खलिहान के बीचोबीच तखत, सरावनि या लकड़ी का कोई बड़ा कुंदा (टुकड़ा) रख देंगे, जिस पर मजूर धान पीट सकेंगे। वह लोग धान पीटने के बाद पैरा (पुआल ) एक तरफ फेंकते जाएंगे और धान एक जगह इकट्ठा करके उसकी कूरी (ढेर) बनाई जाएगी।
पूरा धान पीटने और धान एक तरफ और पुआल एक तरफ करने से पहले घर के किसी आदमी का खलिहान में वैसे तो कोई काम नहीं है । लेकिन सूरज कभी मजूरों को पानी पूछने के बहाने, कभी बैलों को धूप में बांधने के बहाने खलिहान की तरफ कनखियों से निहार लेता है।
कातिक का महीना कितना अच्छा है। मौसम सुहावना है, धूप कोमल है और सर्दी भी गुलाबी है। त्योहारों की रौनक है और स्कूल में भी छुट्टी है। रूपा भी आई है। राम जाने यह कातिक का कमाल है या लंबे अंतराल के बाद मिलने का असर,
वह पहले से ज्यादा सुंदर और मोहक लग रही है।उसका रंग भी पहले से कुछ अधिक साफ हो गया है। जुलाई में जब धान रोपने आई थी, तब कितनी चिलचिलाती गर्मी थी। शायद इसीलिए उसका रंग सांवला हो गया था।
रूपा को सूरज की उपस्थिति का भान हो चुका है। पहले वह सीधे सूरज को बुला लिया करती थी, सबके सामने उससे खुलकर बात भी कर लिया करती थी। लेकिन अब शायद वह बड़ी हो गई है इसलिए अपनी अम्मा की नजर बचाकर सूरज की तरफ देखकर मुस्कुरा भर देती है और झट से नजर फेर लेती है।
पूरा धान पीटा जा चुका है। पुआल बाहर की तरफ और धान का ढेर खलिहान के बीचोबीच लग चुका है। अब बाबा आएंगे। वह 12 डलिया धान एक तरफ रखेंगे और एक डलिया धान रूपा की अम्मा की बोरी या पुरानी लेकर मजबूत धोती या चद्दर में डाल देंगे। रूपा की अम्मा एक डलिया में कभी नहीं मानी इसलिए बाबा को चौथाई डलिया धान और देना ही पड़ता है।
एक बार बाबा ने चौथाई डलिया धान अलग से नहीं डाला था तो अगले साल रूप की अम्मा पूरे 5 दिन बाद धान काटने आई थी। बिना कुछ कहे वह बाबा को सब कुछ कह गई थी । तबसे बाबा रुपा की अम्मा से कोई पंगा नहीं लेते।
मजूरी बंट जाने के बाद, सूरज के हिस्से वाला धान झौआ और बोरी में भरकर उसके घर पहुंचा दिया जाएगा। बाबा ने आंगन में ही पल्ली बिछवा दी है । फिलहाल धान वहीं रहेगा। उसके बाद उसे मिट्टी की डहरी में भरकर डहरी सील कर दी जाएगी। बाद में आवश्यकतानुसार उसे कुटाने के लिए चक्की ले जाया जाएगा।
खलिहान में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है । धान हाथ से या पौली से बटोरना होता है। इसलिए काफी धान खलिहान में छूट जाता है। लेकिन सूरज ने रूपा को इशारे से बता दिया है कि अपनी अम्मा से भी कह देना कि खलिहान का धान बहुत अच्छी तरह से नहीं बटोरना। रूपा और उसकी अम्मा सूरज के मन की बात जानती हैं इसलिए उन्होंने पर्याप्त धान खलिहान में छोड़ दिया है।
अब शाम होने को है। रूपा, रूपा की अम्मा और उनके संगी साथी मजूरी लेकर हंसी-खुशी अपने घर जा रहे हैं । सूरज ने भी बिना बोले इशारे से उन्हें थैंक यू कह दिया है।
आज पूरी रात सूरज को ठीक से नींद नहीं आएगी । रूपा सपने में आती रहेगी, मुस्कराती रहेगी और सूरज को ख्वाबों की हसीन दुनिया की सैर कराती रहेगी। लेकिन अगली सुबह पौ फटने से पहले सूरज डेलवा लेकर खलिहान पहुंच जाएगा। खलिहान में बिखरा पड़ा सारा धान वह झाड़ू लगाकर समेट लेगा। फिर उसे डेलवा या बोरी में भरकर घर ले आएगा। यह धान सिर्फ और सिर्फ सूरज का होगा।
इस धान के कुछ हिस्से से सूरज अपने लिए कम्पट, बिस्कुट और चूरन लेगा और बाकी हिस्से से किसी दिन तिल वाली पट्टी और गरी वाली बर्फ खरीदी जाएगी ।
(विनय सिंह बैस)
सूरज के गांव वाले दोस्त
By - विनय सिंह बैस Festivals From Social Media

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Bharat

Morbi: How a Small Town in Gujarat Became India’s Industrial Powerhouse

May 31, 2025May 31, 2025

Morbi is a small town in Gujarat that most people in India have never heard of. It covers less than 1% of India’s land. But when it comes to making certain products, Morbi is a giant. This tiny town makes more than 90% of all the wall and floor tiles…

Read More
Bharat

Digital Borders and Real Consequences: The Arrest of Sarmishtha and a Larger Debate

May 31, 2025May 31, 2025

A young woman named Sarmishtha was arrested by the Kolkata Police from Delhi and presented in court, which granted transit remand to transfer her to Kolkata. The reason? A social media post. But the larger story reveals much more than just one arrest—it reflects the growing complexity of digital expression,…

Read More
Festivals

Must-Visit Ganpati Pandals in Mumbai 2025

August 20, 2025August 20, 2025

Why these pandals are unmissable Mumbai celebrates Ganeshotsav with passion. Each pandal mixes devotion, art and local history. The crowds add to the atmosphere. Many pandals also emphasise eco-friendly idols and rituals. Top 8 pandals to visit 1. Lalbaugcha Raja (Parel) The city’s most famous mandal, Lalbaugcha Raja draws huge…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

🪔 Listen to Ramayan Daily
Valmiki Ramayan is now available as a simple Hindi audiobook.

🎧 Start listening (Free Trial): https://amzn.to/4bQwDMf



📖 Continue Your Dharmic Journey
After Ramayan, many listeners explore the Bhagavad Gita audiobook for Free.

🕉️ Explore the Gita:
https://amzn.to/4kCTVr5

(🙏 Helps support our seva)

Recent Posts

  • Holi 2026 Dates & Celebration Guide – Festival of Colors
  • Karnataka’s Alipur Mourns Death of Iran’s Khamenei
  • PM Modi to Chair CCS Amid Middle East Crisis
  • CBSE Postpones Class 10 & 12 Exams in Middle East
  • Notorious Sharpshooter Arrested in Patna Police Encounter

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • January 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023

Categories

  • Ancient Bharat
  • Article 1
  • Article 2
  • Article 3
  • Article 4
  • Articles
  • BB – Article 1
  • BB – Article 2
  • BB – Article 3
  • BB – Article 4
  • BB – Article 5
  • Bharat
  • Bihar
  • Business and Economy
  • By – Devendra Sikarwar
  • By – Kumar Satish
  • By – Menuka Shahi
  • By – Nitin Tripathi
  • By – Raj Shekhar Tiwari
  • By – Sarvesh Kumar Tiwari
  • By – Shanees Arya
  • By – Shouvik Roy
  • By – विनय सिंह बैस
  • By – कमलाकांत त्रिपाठी
  • Career
  • Covid
  • Defence
  • Dharm
  • Editorial
  • Educational
  • Elections
  • Events
  • Expose-Series
  • Festivals
  • From Social Media
  • GeoPolitics
  • Glorious Bharat
  • Health
  • Inspired by SM Posts About Current Events
  • International
  • Lok Sabha
  • Mandir
  • Nation First
  • News
  • Operation Sindoor
  • Politics
  • Press Release
  • Rajya Sabha
  • Ramayan Series
  • Rituals
  • Sports
  • Uncategorized
  • Warfare
  • Weather
  • बदलता भारत

Tags

##India #AatmanirbharBharat #AmitShah #ArtificialIntelligence #AtmanirbharBharat #BreakingNews #BusinessNews #CPRadhakrishnan #CulturalHeritage #DigitalGovernance #DigitalIndia #DrJitendraSingh #EaseOfDoingBusiness #EconomicGrowth #GlobalTrade #GoodGovernance #GovernmentOfIndia #InclusiveGrowth #IndianCulture #IndianEconomy #IndiaNews #IndianNavy #IndianPolitics #IndianRailways #InfrastructureDevelopment #MakeInIndia #MaritimeSecurity #NarendraModi #NationalSecurity #NationBuilding #NewDelhi #NortheastIndia #PMModi #PublicHealth #RamRajyaNews #RenewableEnergy #RuralDevelopment #SkillDevelopment #StartupIndia #SustainableDevelopment #ViksitBharat #ViksitBharat2047 #WomenEmpowerment #YouthEmpowerment innovation

Categories

  • Ancient Bharat (10)
  • Article 1 (1)
  • Article 2 (1)
  • Article 3 (1)
  • Article 4 (1)
  • Articles (34)
  • BB – Article 1 (2)
  • BB – Article 2 (2)
  • BB – Article 3 (2)
  • BB – Article 4 (2)
  • BB – Article 5 (2)
  • Bharat (46)
  • Bihar (127)
  • Business and Economy (7)
  • By – Devendra Sikarwar (10)
  • By – Kumar Satish (2)
  • By – Menuka Shahi (1)
  • By – Nitin Tripathi (1)
  • By – Raj Shekhar Tiwari (2)
  • By – Sarvesh Kumar Tiwari (1)
  • By – Shanees Arya (1)
  • By – Shouvik Roy (1)
  • By – विनय सिंह बैस (4)
  • By – कमलाकांत त्रिपाठी (1)
  • Career (19)
  • Covid (6)
  • Defence (9)
  • Dharm (179)
  • Editorial (19)
  • Educational (9)
  • Elections (114)
  • Events (3)
  • Expose-Series (2)
  • Festivals (144)
  • From Social Media (33)
  • GeoPolitics (7)
  • Glorious Bharat (9)
  • Health (44)
  • Inspired by SM Posts About Current Events (1)
  • International (32)
  • Lok Sabha (6)
  • Mandir (23)
  • Nation First (8)
  • News (6,908)
  • Operation Sindoor (8)
  • Politics (66)
  • Press Release (8)
  • Rajya Sabha (1)
  • Ramayan Series (4)
  • Rituals (22)
  • Sports (99)
  • Uncategorized (2)
  • Warfare (1)
  • Weather (2)
  • बदलता भारत (8)

🕉️ Dharmic Listening Corner

🎧 Valmiki Ramayan (Hindi Audiobook)
Listen free here: https://amzn.to/4bQwDMf

🙏 Bring Ramayan back into daily life.

📖 Bhagavad Gita Free Audiobook in Hindi
https://amzn.to/4kCTVr5

©2026 RamRajya News | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version