Skip to content
Ramrajya News Website RamRajya News

Heralding RamRajya in Bharat

  • My Account
  • Dharm
  • Editorial
  • Register
  • Mandir
  • From Social Media
  • Contact Us
Ramrajya News Website
RamRajya News

Heralding RamRajya in Bharat

रामानंद सागर के श्रीराम

RR Admin, October 23, 2023October 24, 2023
हालांकि भगवान राम की मर्यादा और रामायण की महिमा तो सर्वकालिक है।
लेकिन चिर निद्रा में सोये और अपने महान इतिहास को लगभग विस्मृत कर चुके हम सनातनियों को जब कोई जामवंत आकर याद दिलाता है कि तुम तो मर्यादा पुरुषोत्तम के वंशज हो!
तुम्हारी रगों में रघुकुलनंदन का लहू दौड़ रहा है!!
दशरथनंदन सच्चिदानंद तुम्हारे पूर्वज हैं!!!
तो हम सहसा जाग उठते हैं।
इसीलिए जब 80 के दशक में रामायण का दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हुआ तो पूरे भारतवर्ष में जैसे एक सुनामी सी आ गई थी।उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम, सवर्ण-दलित, अगड़ा-पिछड़ा का भेद मिट गया था और भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा था। ऐसा लगा मानो समस्त भारतवंशी भगवान राम को साक्षात अपने सामने निहार रहे हों, उनकी जीवन यात्रा के साक्षी बन रहे हों।
आज वर्षों बाद यह सोचकर खुद आश्चर्यचकित हो जाता हूँ कि टेलीविजन पर प्रसारित रामायण धारावाहिक की असाधारण लोकप्रियता का कारण क्या था?
आखिर रामानंद सागर कृत रामायण में ऐसा कौन सा मोहपाश था जो लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता था??
इस धारावाहिक में ऐसा क्या जादू था कि 80 के दशक में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो जाते थे???
अभी कोरोनकाल में जब इसका पुनः प्रसारण हुआ, तब भी यह धारावाहिक ब्लॉकबस्टर क्यों साबित हुआ????
आलोचक की दृष्टि से देखा जाए तो रामायण में अत्यंत साधारण तकनीक का प्रयोग किया गया है। वीएफएक्स, आधुनिक मिक्सिंग जैसी तकनीक उस समय नहीं थी। सेट भी साधारण लगाए गए थे और कलाकारों के कॉस्ट्यूम भी कोई महंगे न थे। मेकअप भी साधारण ही किया गया था। कई बार कलाकारों के बाल और मूछें स्पष्ट रूप से बाहर से लगाई हुई दिखती थी।
अगर पात्रों के बारे में बात करें तो भगवान राम के बाल्यकाल की भूमिका अदा करने वाला बालक, मर्यादा पुरुषोत्तम के सुदर्शन और अलौकिक व्यक्तित्व के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं कर पाता है। अरुण गोविल कभी भी किशोर और नव-युवा राम जैसे नहीं दिखे। बल्कि वह हमेशा ही प्रौढ़ और परिपक्व लगे। शुरुआत के कुछ एपिसोड में वे भावहीन दिखते हैं। वे बिल्कुल भावशून्य से रहते हैं। हालांकि बाद में वे अपने रोल के साथ पूरा न्याय करते हैं तथा हमारे स्मृतिपटल पर भगवान राम की छवि के रूप में सदैव के लिए अंकित हो जाते हैं।
महाराज दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी, सुमंत्र आदि भगवान राम के जन्म से लेकर उनके वनगमन तक एक ही वय के लगते हैं। निर्माता ने दाढ़ी/बाल अधपका या सफेद करने जितना भी श्रम नहीं किया। दशरथ का facial expression अत्यंत साधारण है और शत्रुघ्न का किरदार तो बहुत ही कमजोर बन पड़ा था।
अच्छा, अगर सिर्फ कथा की ही महिमा होती तो इसके बाद भी रामायण पर आधारित कई धारावाहिक बने। लेकिन वे तमाम शुद्ध व्यावसायिक धारावाहिक रामानंद सागर कृत रामायण के पासंग भी नहीं रहे। तो फिर अत्यंत कम बजट और सीमित संसाधनों में रामानंद जी ऐसा क्या जादू कर गए जो पुनः कोई दोहरा नहीं पाया??
मुझे तो इस प्रश्न का एक ही उत्तर सूझ और जान पड़ता है और वह यह कि बाकी सभी निर्माताओं ने दिमाग लगाकर रामायण का व्यावसायिक निर्माण किया। पैसा कमाने के लिए धारावाहिक बनाया। जबकि रामानंद सागर जी स्वयं एक समर्पित रामभक्त थे, उन्होंने रामायण दिल से , मन से, भाव से बनाई। स्वर्गीय रवींद्र जैन का पारलौकिक, आत्मा को बेध देने वाला संगीत भी एक बड़ा कारक रहा । पूरी रामायण में कॉस्ट्यूम, सेट, डिज़ाइन, पात्र गौण रहे।बस भाव सर्वोपरि रहा।इसीलिए रामानंद सागर कृत रामायण सीधे लोगों के दिलों में उतर गई और रिकॉर्ड तोड़ सफलता अर्जित की।
आखिर, भावविह्वल भक्त की मर्यादा तो भगवान को रखनी ही पड़ती है।
जय श्री राम।
(विनय सिंह बैस)
रामभक्त
By - विनय सिंह बैस Dharm From Social Media

Post navigation

Previous post
Next post

Related Posts

Dharm

Navratri 2025 Calendar: Dates Rituals and Colours for 9 Days

September 19, 2025September 19, 2025

Shardiya Navratri 2025, the most celebrated of the four Navratris observed each year, will begin on September 22, 2025, and conclude on October 2, 2025. The festival honours Maa Durga and her nine forms, known as the Navadurgas. This year, the celebrations will span ten days instead of nine due…

Read More
Dharm

Celebrating Creativity: Winners Announced for Maha Kumbh Mela 2025 Art Competition

March 31, 2025April 1, 2025

The Maha Kumbh Mela, a sacred confluence of faith, devotion, and tradition, remains one of the most profound spiritual gatherings in the world. This year, from January 13 to February 26, 2025, the festival once again drew millions, uniting people in a celebration of spirituality, knowledge, and cultural heritage. To…

Read More

Repayment of ‘8.03% GOI FCI SPL BONDS 2024’

November 22, 2024November 22, 2024

The outstanding balance of the ‘8.03% GOI FCI Special Bonds 2024’ will be repaid at par on December 13, 2024. Since December 14 and 15, 2024, fall on a non-working Saturday and Sunday, respectively, no interest will accrue from the repayment date. If a holiday is declared on the repayment…

Read More

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Recent Posts

  • Bharat Steel 2026: India Leads Global Push for Green Steel
  • 86th AIPOC Begins in Lucknow, Om Birla Stresses Fairness
  • Rabi Crop Coverage Jumps by 20.88 Lakh Hectare
  • Sarbananda Sonowal Office Clarifies Forged Letter Circulation
  • ECI to Host IICDEM 2026, Global Meet on Elections

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • January 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023

Categories

  • Ancient Bharat
  • Article 1
  • Article 2
  • Article 3
  • Article 4
  • Articles
  • Artist
  • BB – Article 1
  • BB – Article 2
  • BB – Article 3
  • BB – Article 4
  • BB – Article 5
  • Beauty
  • Bharat
  • Bihar
  • Business and Economy
  • By – Devendra Sikarwar
  • By – Kumar Satish
  • By – Menuka Shahi
  • By – Nitin Tripathi
  • By – Raj Shekhar Tiwari
  • By – Sarvesh Kumar Tiwari
  • By – Shanees Arya
  • By – Shouvik Roy
  • By – विनय सिंह बैस
  • By – कमलाकांत त्रिपाठी
  • Career
  • Covid
  • Defence
  • Dharm
  • Editorial
  • Educational
  • Elections
  • Events
  • Expose-Series
  • Festivals
  • From Social Media
  • GeoPolitics
  • Glorious Bharat
  • Health
  • Inspired by SM Posts About Current Events
  • International
  • Life style
  • Lok Sabha
  • Mandir
  • Model
  • Nation First
  • News
  • Operation Sindoor
  • Photography
  • Politics
  • Press Release
  • Rajya Sabha
  • Ramayan Series
  • Ramp
  • Rituals
  • Sports
  • Tips & Tricks
  • Trends
  • Uncategorized
  • Warfare
  • Weather
  • बदलता भारत

Tags

##India #AatmanirbharBharat #AmitShah #AtmanirbharBharat #BJP #BreakingNews #BusinessNews #CulturalHeritage #DigitalIndia #DrJitendraSingh #EaseOfDoingBusiness #EconomicGrowth #GlobalTrade #GoodGovernance #GovernmentOfIndia #InclusiveGrowth #IndianCulture #IndianEconomy #IndiaNews #IndianNavy #IndianPolitics #IndianRailways #InfrastructureDevelopment #MakeInIndia #MaritimeSecurity #NarendraModi #NationalSecurity #NationBuilding #NewDelhi #NortheastIndia #PiyushGoyal #PMModi #PublicHealth #RamRajyaNews #RenewableEnergy #RuralDevelopment #SkillDevelopment #StartupIndia #SupremeCourt #SustainableDevelopment #ViksitBharat #ViksitBharat2047 #WomenEmpowerment #YouthEmpowerment innovation

Categories

  • Ancient Bharat (10)
  • Article 1 (1)
  • Article 2 (1)
  • Article 3 (1)
  • Article 4 (1)
  • Articles (34)
  • Artist (1)
  • BB – Article 1 (2)
  • BB – Article 2 (2)
  • BB – Article 3 (2)
  • BB – Article 4 (2)
  • BB – Article 5 (2)
  • Beauty (2)
  • Bharat (46)
  • Bihar (122)
  • Business and Economy (7)
  • By – Devendra Sikarwar (10)
  • By – Kumar Satish (2)
  • By – Menuka Shahi (1)
  • By – Nitin Tripathi (1)
  • By – Raj Shekhar Tiwari (2)
  • By – Sarvesh Kumar Tiwari (1)
  • By – Shanees Arya (1)
  • By – Shouvik Roy (1)
  • By – विनय सिंह बैस (4)
  • By – कमलाकांत त्रिपाठी (1)
  • Career (18)
  • Covid (6)
  • Defence (9)
  • Dharm (172)
  • Editorial (18)
  • Educational (4)
  • Elections (111)
  • Events (3)
  • Expose-Series (2)
  • Festivals (135)
  • From Social Media (33)
  • GeoPolitics (7)
  • Glorious Bharat (9)
  • Health (30)
  • Inspired by SM Posts About Current Events (1)
  • International (32)
  • Life style (1)
  • Lok Sabha (6)
  • Mandir (22)
  • Model (3)
  • Nation First (8)
  • News (5,735)
  • Operation Sindoor (8)
  • Photography (2)
  • Politics (66)
  • Press Release (8)
  • Rajya Sabha (1)
  • Ramayan Series (4)
  • Ramp (3)
  • Rituals (22)
  • Sports (77)
  • Tips & Tricks (1)
  • Trends (4)
  • Uncategorized (12)
  • Warfare (1)
  • Weather (1)
  • बदलता भारत (8)
©2026 RamRajya News | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version